केसर कुल्फी ( Saffron Kulfi ) कैसे बनाते है

केसर कुल्फी ( Saffron Kulfi ) कैसे बनाते है
✏️सामग्री
•2 कप दूध   
•1 कप कंडेन्स मिल्क   
•2 टेबल स्पून कॉर्न फ्लोर   
•1 टी स्पून इलाइची पाउडर   
•2 टेबल स्पून बादाम , टुकड़ों में कटा हुआ   
•1 टेबल स्पून काजू , टुकड़ों में कटा हुआ   
•2-3 इलाइची क्रश की हुई   
•10-12 केसर स्टिक 

💡विधि💡

01. एक पैन में दूध लें, उसे हल्की आंच पर चलता रहें।   
02. पैन में अब कंडेन्स मिल्क डालें।   

03. फिर से चलाएं।   

04. इसमें क्रश की हुई इलाइची डालें।   

05. दूध में उबाल आने तक चलाते रहिए।   

06. अब इसमें कटे हुए काजू और बादाम डालकर दूध को उबालने के साथ-साथ चलाते रहिए।   

07. एक चम्मच दूध में इलाइची पाउडर, केसर और कॉर्न फ्लोर लेकर मिलाएं और उसे उबलते हुए दूध में मिक्स करें।   

08. इसे तब तक चलाते रहिए जब तब तक यह गाढ़ा न हो जाए।   

09. इसे ठंडा होने के लिए एक साइड रख दें।   

10. जब यह ठंडा हो जाए तो इस पेस्ट को मोल्ड्स में डालें।   

11. अब इन मोल्ड्स को 7 से 8 घंटे के लिए फ्रीज में रख दें।   

12. कुल्फी पर बादाम और काजू डालकर ठंडा सर्व करें। 

Post a Comment

0 Comments