मोतीचूर के लड्डू कैसे बनाते हैं?
✏️सामग्री
• मोतीचूर के लिए
• 2 किलो बेसन
• 2 किलो देसी घी
• पानी जरूरत के अनुसार
• सजावट के लिए
• बारीक कटा पिस्ता
• चाशनी के लिए
• 2 किलो शक्कर
• 2 ग्राम पीला रंग
• 20 ग्राम इलायची पाउडर
• 50 ग्राम मगज
• 100 ग्राम दूध
• पानी जरूरत के अनुसार
💡विधि💡
• लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में बेसन और पानी मिलाकर अच्छे से घोल तैयार कर लें
• धीमी आंच में एक कड़ाही में घी गर्म करने के लिए रखें
• घी के गर्म होते ही तैयार घोल को छन्नी से छानते हुए मोतीचूर या बूंदी बना लें और आंच बंद कर दें
• धीमी आंच में एक दूसरे पैन में पानी, चीनी और दूध मिलाकर उबालने रखें
• पहला उबाल आते ही पीला रंग और इलायची पाउडर मिलाएं
• अब इसमें तैयार मोतीचूर या बूंदी डालकर उबालें
• दो उबाल आने पर आंच बंद कर दें और मिश्रण को दो से तीन मिनट तक छोड़ दें
• कड़ाही से निकालकर इसमें मगज मिलाकर ठंडा करने रख दें
• अब मिश्रण से छोटे-छोटे लड्डू बना लें
• मोतीचूर के लड्डू तैयार हैं. पिस्ते से गार्निश कर सर्व करें

0 Comments
thanks for sharing own opinion <3